फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह विद्यालयों में नहीं शुरू हुआ टाइल्स लगाने का काम

Tue, 24 Feb 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा में छह विद्यालयों में टाइल्स लगाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पंचायत निधि से होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत क्षेत्र के कुल आठ विद्यालयों में से कटेहरी द्वितीय में टाइल्स का काम पूरा हो पाया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय जरुखा में कार्य आधा-अधूरा है, जबकि शेष छह में यह कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।
इसमें प्राथमिक विद्यालय लखैचनपुर, सेमराघाट, कटघरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेहरी, कटेहरी प्रथम और कसियापुर में टाइल्स लगाने का काम शुरू ही नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन स्तर से पंचायत निधि का उपयोग कर विद्यालय भवनों के फर्श पर टाइल्स लगाने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें और अनुरोध किए हैं। हालांकि, ग्राम प्रधान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीईओ प्रिया पाठक ने बताया कि विद्यालयों में टाइल्स लगाने के निर्देश हैं। ग्राम प्रधान इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें