फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: मंशाराम हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही सहित तीनों दोषियों को आजीवन कारावास

Tue, 24 Feb 2026 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

मंशाराम हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2016 में हुए मंशाराम हत्याकांड में मंगलवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। एडीजे प्रथम रामविलास सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कटेहरी व अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही सहित तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पहले न्यायालय ने मुलायम यादव, अजय कुमार यादव और अजय प्रताप सिंह को साजिशन हत्या का दोषी ठहराया था।

विज्ञापन


सजा के ऐलान के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मामला 23 मार्च 2016 का है। सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र निवासी मंशाराम को होली के दिन बुलाकर महरुआ क्षेत्र के लोकनाथपुर ले जाया गया था। वहां गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें - पढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या, आरी से काटा शव; नीले ड्रम में धड़ रख भरा सीमेंट.. यहां फेंके बाकी हिस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहन को चार दिन तक घर में रखा बंद, पिता के टुकड़े कर लगाता रहा ठिकाने; नीले 'ड्रम कांड' की इनसाइड स्टोरी


घटना के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने दोष सिद्ध माना। फैसले के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें