फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्मैक रखने के दोषी को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्मैक रखने के मामले में दोषी पाए जाने पर अदालत ने बुधवार को अलीगंज के लहनपुर निवासी दीपक कुमार गुप्ता को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। मामला चार जुलाई 2021 का है।
विज्ञापन

टांडा के धर्मनगर हाईवे ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से पीली प्लास्टिक की थैली में 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने पांच ग्राम नमूना लेकर शेष मादक पदार्थ सील कर दिया था। विवेचना पूरी होने के बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें