अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सेखपुर निवासिनी माया (50) पत्नी अनिल मंगलवार शाम घर में सामान ढूंढ रही थी। इसी दौरान सांप ने डंस लिया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के हाथपाकड़ निवासिनी निधि (9) पुत्री अशोक को मंगलवार शाम उस समय सांप ने डंस लिया जब वह खेत को जा रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासिनी शोभावती (45) पुत्री रामभवन को बुधवार सुबह घर की सफाई करने समय सर्प ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।