फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन टीमें करेंगी अवैध ढंग से चल रहे 19 स्कूलों की जांच

Fri, 19 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
19 विद्यालयों द्वारा अवैध ढंग से इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। उपमुख्यमंत्री से हुई शिकायत के बाद सरकार के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तीन कमेटियों का गठन कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। जिले के कुछ लोगों ने बीते दिनों जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षामंत्री से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा था।
विज्ञापन


कहा गया था कि जिले में तमाम विद्यालय भ्रामक प्रचार कर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई विद्यालय ऐसे हैं जिन्हें या तो यूपी बोर्ड से इंटर तक की मान्यता है या फिर सीबीएसई से हाईस्कूल तक की लेकिन मनमाने ढंग से सीबीएसई पैटर्न के तहत इंटर तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

 शिकयत को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने व अवैध ढंग से संचालित विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी तथा जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के सख्त निर्देश के बाद जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आनन-फानन तीन जांच टीमों का गठन कर दिया।
विज्ञापन


इन्हें संबंधित विद्यालयों के भवन, भूमि, क्रीड़ास्थल, मान्यता व छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की स्थिति की जांच रिपोर्ट तीन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस के अनुसार पहली टीम के सदस्य दशरथ सिंह, अंजना वर्मा व आरडी नागवंशी द्वारा डॉ. एपीजे पब्लिक स्कूल, पंडित शिवनरायन विद्यालय दोस्तपुर रोड, न्यूलाइट एकेडमी सिकंदरपुर, मदर टेरेसा अकबरपुर, सेंट पैट्रिक, स्वामी रामानंद पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल लारपुर की जांच की जाएगी।

दूसरी टीम के सदस्य तारा वर्मा, प्रमिला वर्मा व ऊषा किरन सिंह द्वारा शिवसहाय सिंह पब्लिक स्कूल बेवाना, डॉ. एके पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग, सेंट जॉस स्कूल अकबरपुर, लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल दोस्तपुर रोड, सनबीम पब्लिक स्कूल पहितीपुर रोड, सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल बसखारी रोड, स्वामी रमापति मौर्य जूनियर हाईस्कूल सिंहपुर हंसवर तथा तीसरी टीम में शामिल तकदीस फात्मा, शकुंतला देवी व सुरेश लाल श्रीवास्तव को गुरुकुल इंटर कॉलेज घटकना, एमबीएमए एकेडमी मालीपुर रोड, डॉ. शिवसहाय सिंह इंटरनेशनल गुरुकुल एकेडमी सोनगांव घटकना, एचएल चिल्ड्रेन एकेडमी दोस्तपुर रोड, ड्रीम वैली चिल्ड्रेन एकेडमी दोस्तपुर रोड घटकना एवं तुलसी एकेडमी सुरहुरपुर की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिन 19 विद्यालयों की जांच कराई जा रही है, उसमें शिकायतकर्ता द्वारा दर्शाया गया है कि कुछ विद्यालय दोस्तपुर रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल तो कुछ आरएबी पब्लिक स्कूल इल्तिफातगंज व बस्ती जनपद के विद्यालयों से संबद्ध हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें