फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में तीन सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पशु आश्रयस्थल कोडना में पशुओं को समय पर चारा न देने व साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले तीन सफाईकर्मियों को डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि साफ-सफाई के प्रति लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों कटेहरी विकास खंड के कोडना स्थित पशु आश्रय स्थल में पशुओं को समय पर चारा न दिए जाने, समुचित साफ-सफाई न किए जाने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों की शिकायत ग्रामीणों ने डीपीआरओ से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ राम अशीष चौधरी ने मामले की जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को डीपीआरओ ने पशु आश्रय स्थल कोडना में तैनात सफाई कर्मचारी लालजी, मनीराम व महेंद्र को निलंबित कर दिया।
चेतावनी देते हुए कहा कि साफ सफाई में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पशु आश्रयस्थल पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि न सिर्फ समय समय पर चारा दिया जाए, बल्कि साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें