फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से पशुओं की हुई मौत, तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न पशु आश्रयस्थलों का अधिकारियों ने सोमवार को फिर से जायजा लिया। इस बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा है कि यदि लापरवाही के चलते पशुओं की मौत का कोई मामला सामने आता है, तो प्रकरण का संज्ञान लेकर कठोरतम कार्रवाई होगी। इस बीच कटेहरी में एक पशु की मौत होने की सूचना मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को मौके पर भेजा, लेकिन वहां कोई मिला नहीं।
विज्ञापन

पशु आश्रयस्थलों में व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन लगातार जरूरी कदम उठा रहा है। डीएम से लेकर सीडीओ तक आधा दर्जन से अधिक बार बीते एक सप्ताह में विभिन्न पशु आश्रयस्थलों का जायजा ले चुके हैं। तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान अधिकारियों ने अलग अलग केंद्रों पर पहुंचकर यह देखा था कि इस माहौल में कोई अव्यवस्था तो नहीं है। इस बीच रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इसी मामले को लेकर वीडियो कांफ्रेेंसिग किए जाने के बाद डीएम ने एक बार फिर से अधिकारियों की टीम को केंद्रों की तरफ रवाना किया।
इसी क्रम में एसडीएम टांडा ने भड़सारी, इल्तिफातगंज व साबुकपुर पशु आश्रयस्थलों का जायजा लिया। पर्याप्त शेड तथा चारे की व्यवस्था का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया गया। एसडीएम अकबरपुर अभिषेक पाठक ने भी दो आश्रयस्थलों का जायजा लिया। इस बीच कटेहरी में एक पशु की मौत होने की खबर पर डीएम ने अधिकारियों को मौके पर भेजा, लेकिन वहां ऐसा कोई पशु नहीं मिला।
विज्ञापन

डीएम ने इस पर कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि जिले में यदि कहीं भी लापरवाही के चलते पशुओं की मौत हो जाने की खबर मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी। सभी केेंद्रों पर पर्याप्त चारे, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी डीएम ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें