फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन उपकेंद्र फेल, 100 से अधिक गांवों में रहा बिजली संकट

विज्ञापन
फॉल्ट को दुरुस्त करता हुआ विद्युत कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार रात्रि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। 33/11 केवी रफीगंज, महरुआ और पतौना उपकेंद्रों से जुड़ी आपूर्ति एक के बाद एक फेल हो जाने से 100 से अधिक गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। तकनीकी खराबी और ओवरलोडिंग मुख्य कारण रहे, लेकिन आपात स्थिति में भी जिम्मेदारों की निष्क्रियता ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन



रफीगंज फीडर की मुख्य लाइन में बुधवार रात साढ़े 11 बजे नसोपुर पुल के पास फॉल्ट आ गया था। इंसुलेटर फ्यूज होने से चितईपट्टी, सैदही, लवईया, मसोड़ा, पर्वतपुर, गणेशपुर, बबुरा, महुलिया, मथुरापुर, हाफीजपुर, पाभीपुर, फुलवारी, अमोला बुजुर्ग व अन्य करीब 25 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यह स्थिति गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बनी रही। इस दौरान उपभोक्ता गर्मी व उमस से बेहाल रहे।
शुकुलपट्टी गांव के समीप बुधवार रात 11 बजे महरुआ-भीटी 33 केवीए लाइन का जंपर टूट गया। इससे महरुआ, आनंदनगर, सेमरी, नसीरपुर, नरसिंहदासपुर, सिलावट, जलालपुर, तिदौली, पतौना, मनशपुर समेत 73 गांवों में आपूर्ति तत्काल ठप हो गई। संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला। आपूर्ति रात ढाई बजे बहाल हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे पतौना विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई ओवरलोडिंग के चलते बाधित हुई, इससे जुड़े 15 गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

वहीं, सुबह आठ बजे पुलिस लाइन मंदिर के पास केवल जलने से दूसरी बार आपूर्ति प्रभावित हो गई। बुधवार रात 12 बजे अकबरपुर वीआईपी फीडर की आपूर्ति ओवरलोडिंग के चलते अचानक बंद हो गई। इससे शहरी क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित रही और उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ा। लगातार बिजली कटौती, उमस और विभागीय निष्क्रियता को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। पवन भारती, राकेश कनौजिया, जगदीश मौर्य, संदीप उपाध्याय, रत्नेश सिंह, लाल बहादुर पाल समेत कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि कॉल करने के बावजूद बिजली कर्मियों व अफसरों का फोन नहीं उठा। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें