फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से तीन की हालत बिगड़ी, भर्ती

Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर गांव निवासी रामफेर (32) को गुरुवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन


उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी जगन्नाथ (62) पुत्र मनीराम बुधवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गए। उन्हें पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी निवासिनी प्रियंका (21) पुत्री शंकरलाल गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें