फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राज्यस्तरीय फुटबाॅल चैंपियनशिप के लिए तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
राज्यस्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी।-विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की तीन छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी बलिया में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

लखनऊ के चौक स्टेडियम में 18 अगस्त को 75 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर केजीबीवी कटेहरी की सोनाक्षी तथा केजीबीवी रामनगर की प्रीति और अल्का का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
तीन छात्राओं के चयन से संबंधित विद्यालयों में खुशी का माहौल है। जिला व्यायाम शिक्षक मो. हसन, खेल शिक्षिका रितु सिंह और वंदना सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें