फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत तीन लोग तेज बुखार से पीड़ित, भर्ती

Mon, 08 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन नए मरीज भर्ती हुए। इनमें एक मासूम भी शामिल है। जिले में दिन-प्रतिदिन संक्रामक रोग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब तेज बुखार व बदन दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होता हो।
विज्ञापन


लगातार बदलते मौसम के बीच संक्रामक रोग भी तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। आए दिन तेज बुखार व बदन दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सोमवार को भी एक मासूम समेत तीन लोग तेज बुखार व बदन दर्द से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना गांव निवासी राजू का चार वर्षीय पुत्र हिमांशु रविवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गया।

परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद भी जब तबियत में सुधार न हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी सत्यार्थ (16) पुत्र कमलेश सोमवार भोर में तेज बुखार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

 
परिवारीजनों ने उसे जिले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, भीटी थाना अंतर्गत भीटी बाजार निवासिनी प्रियंका (24) पुत्री संतराम को रविवार दोपहर बाद तेज बुखार व बदन दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर सोमवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें