फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन घायल, एक गंभीर

Wed, 07 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत मौरापारा गांव निवासी कन्नूराम (61) पुत्र बहराइची मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी सौरभ (22) पुत्र मोहनलाल मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसने हेलमेट नहीं पहना था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी रामनायक (70) पुत्र रामबहादुर बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें