फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोग घायल, भर्ती

Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अधेड़ ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत गोविंदपुर गनेशपुर गांव निवासी संतराम (50) पुत्र बुधिराम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतराम ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी थाना क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ला निवासी कन्हैयालाल (60) पुत्र रामचेत गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, टांडा थाना अंतर्गत छज्जापुर गांव निवासी सुरेश की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी गुरुवार सुबह घर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें