फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, तीन पर एफआईआर

Fri, 26 Dec 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बेटी का शव देखने के बाद रोती बिलखती मृतका की मां।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के नासिरपुर बरवां में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता बिट्टन की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

हंसवर के महमूदपुर निवासी विशाल तिवारी के मुताबिक उनकी बहन बिट्टन तिवारी की शादी अप्रैल 2020 में अकबरपुर के बरवां नासिरपुर निवासी जर्नादन तिवारी के बेटे अंकित तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही कम दहेज के लिए उनकी बहन को शादी के बाद से लगातार ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बहन के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में कई बार पंचायत कर फैसला भी हुआ। इसके बाद भी ससुरालीजन पर कोई असर नहीं पड़ा। आए दिन बहन के पति अंकित तिवारी, ससुर जर्नादन तिवारी और सास ज्ञेना तिवारी कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे उनकी बहन बिट्टन के ससुर जर्नादन ने विशाल के पास फोन कर उनकी बहन को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी। विशाल ने अपने घर से ही डायल 112 को बहन की दहेज के लिए हत्या की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में सीओ नीतीश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद मृतक के भाई ने बहन की हत्या के आरोपियों के खिलाफ नामदज तहरीर दी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि अंकित तिवारी, जर्नादन तिवारी और ज्ञेना तिवारी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बाक्स
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पंचनामा-
हत्या के आरोप लगने के बाद परिजनों ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की। इसके बाद नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया।
विज्ञापन



बाक्स
पीठ पर पिटाई के मिले निशान
मृतक के परिजनों ने मृतका की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगाए थे। पंचनामा के समय पुलिस को बिट्टन की पीठ पर पिटाई के निशान भी मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि बिट्टन की बेल्ट से बेरहमी से पहले पिटाई की गई। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई।
-
आरोपियों के गिरफ्तार किया जाएगा
विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें