फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: विवाहिता की मौत... मायकेवाले बोले- ससुरालियों ने पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी; तीन नामजद

Fri, 26 Dec 2025 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालियों पर पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
परिजन व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालियों पर पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवां की है। मूल रूप से हंसवर के महमूदपुर निवासी विशाल तिवारी के मुताबिक, उनकी बहन बिट्टन तिवारी की शादी अप्रैल 2020 में नासिरपुर बरवां निवासी जनार्दन तिवारी के बेटे अंकित तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करने लगे। उसे पीटते भी थे। 

इसको लेकर कई बार पंचायत करके फैसला भी हुआ। इसके बाद भी ससुरालीजनों पर कोई असर नहीं हुआ। आए दिन बहन के पति अंकित तिवारी, ससुर जर्नादन तिवारी और सास ज्ञेना तिवारी प्रताड़ित करते थे। छह माह पूर्व भी उनकी बहन के परिजनों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी गई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे उनकी बहन बिट्टन के ससुर जर्नादन पांडेय ने विशाल के पास फोन करके बहन को हार्ट अटैक आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें