फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 03 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सर्पदंश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अंतर्गत सूरापुर गांव निवासी सागरमती (24) पुत्र झपसी शुक्रवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी इफ्तेखार की 12 वर्षीय पुत्री जेबा को शुक्रवार सुबह घर पास सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत लारपुर गांव निवासिनी अंजू (17) पुत्री छोटेलाल को शुक्रवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें