फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Sat, 23 Jul 2016 10:03 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती दीवार गिरने से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैतपुर थाना अन्तर्गत पारसपुर गांव में शुक्रवार रात दीवार ढहने से उसके मलबे की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बारिश के लगातार चले आ रहे दौर के बीच अब कच्ची दीवारों के ढहने का सिलसिला तेज हो गया है। आए दिन किसी न किसी गांव में दीवार ढहने की घटना हो रही है। इसमें अब तक छह से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

ताजा घटना जैतपुर के पारसपुर गांव में हुई। गांव निवासी रामलखन (33) पुत्र सुबई अपने परिवार के साथ छप्परनुमा मकान में शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद सो रहा था। रात लगभग 11 बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन


इससे रामलखन, उसकी पत्नी सुनीता (30) व पुत्र ऋषभ (4 वर्ष) दीवार के मलबे में दब गए। घर के बाहरी भाग में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों में यह देख हड़कंप मच गया। गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ किया।

लगभग आधा घंटे बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उन्हें काफी चोटें आ चुकी थीं। आननफानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आवश्यक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें