फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन नए पंप हाउस से 5250 घरों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अमृत योजना 2.0 के तहत तीन नए पंप हाउस बनाए गए हैं। कटरिया याकूबपुर, गौसपुर और गदायां में तैयार किए जा रहे इन पंप हाउसों का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इनके शुरू होने से नगर क्षेत्र के 5250 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जल निगम नगरीय अयोध्या की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत पटेल नगर, शास्त्रीनगर और गांधी नगर वार्ड में पाइपलाइन भी बिछाई गई है। इससे इन वार्डों के घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
ऑटोमेशन का काम अंतिम चरण में
तीनों पंप हाउसों में ऑटोमेशन का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही पंपों का संचालन स्वचालित तरीके से किया जा सकेगा। जलकल के जेई शैलेंद्र सिंह के अनुसार, पाइपलाइन और ऑटोमेशन का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कटरिया याकूबपुर में बना मास्टर कंट्रोल स्टेशन
योजना के तहत कटरिया याकूबपुर में मास्टर कंट्रोल स्टेशन भी बनाया गया है। इसके माध्यम से नगर क्षेत्र के नए पंप हाउसों और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। एक ही स्थान से पंपों के संचालन और पानी की आपूर्ति पर नजर रखी जा सकेगी। इससे व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ ही उपभोक्ताओं तक नियमित पानी पहुंचाने में सहूलियत होगी।
समय से पूरा कराया जाएगा काम
तीनों पंप हाउसों का निर्माण करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू की जा सके। - राजमणि वर्मा, ईओ नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें