फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायी से मांगी तीन लाख रंगदारी

Thu, 10 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पहले दवा व्यवसायी के पिता की भी घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें रंगदारी मांगे जाने का  ही मामला सामने आया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में रंगदारी मांगने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।  एक के बाद एक कई घटनाएं बीते दिनों सामने आई हैं। ताजा मामला नगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी कस्बा पश्चिम निवासी अभिषेक कुमार नाग से जुड़ा है।

पुलिस को दी तहरीर में अभिषेक ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर गत आठ सितंबर कोसदोपहर बाद एक मोबाइल नंबर से काल आई। इसमें उसने खुद को विकास सिंह बताते हुए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा कि इतना पैसा तैयार रखना। जल्द ही फोन कर बताया जाएगा कि पैसा कहां देना है।
विज्ञापन


रकम तैयार रखने के लिए बाद में दो बार और फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि ज्यादा होशियारी बरतने की कोशिश मत करना। ऐसा करने पर तुम्हारा भी हश्र वही होगा, जो तुम्हारे पिता का हुआ था।

बताते चलें कि विगत 13 नवंबर 2013 को अभिषेक नाग के पिता अनिल कुमार नाग की भी देर रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उस मामले में भी रंगदारी न देने के कारण हत्या कर देने का का मामला मुख्य रूप से उभरकर सामने आया था।

अब रंगदारी के लिए अभिषेक को भी इसी तरह की धमकी मिलने से परिवारीजनों व अन्य व्यवसायियों में खौफ है। गुरुवार को अभिषेक ने अपनी मां के साथ सीओ राघवेंद्र के साथ मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए लिखित प्रार्थनापत्र सौंपा।

एसओ अलीगंज बृजेश मिश्र को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। सीओ ने दवा व्यवसाई को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें