फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन घायल, भर्ती

Fri, 19 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत अजमेरी बादशाहपुर गांव निवासी रामजनम (45) पुत्र रामचंद्र गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासिनी केवलादेवी (48) पत्नी रामनेवल शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, फैजाबाद जनपद अंतर्गत गोशाईगंज थाना क्षेत्र के गोशाईगंज बाजार निवासी कृष्णकुमार निवासी (13) पुत्र रमेश शुक्रवार सुबह यादव नगर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें