फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत महुवारी गांव निवासी शिवशंकर (50) पुत्र देवतादीन मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर  ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवशंकर ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमपुर गांव निवासिनी करोरा देवी (35) पत्नी लालचंद्र मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर गांव निवासिनी लल्ली देवी (55) पत्नी जगत नरायन बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें