फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन घायल

Tue, 29 Mar 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना के घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत काजीपुरा गांव निवासी शाहआलम (35) पुत्र मुश्ताक मंगलवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर किसी दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी कमला प्रसाद (70) पुत्र बिहारीलाल सोमवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, फैजाबाद जनपद के मवई बाजार निवासी संदीप (30) पुत्र श्यामलाल मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अन्नावा बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें