फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में वृद्घ समेत तीन घायल

Thu, 31 Dec 2015 10:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी दिलीप (32) पुत्र पुद्दन बुधवार देर शाम भीटी बाजार जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव निवासी रमेश (22) पुत्र नन्हेलाल बुधवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टांडा थाना क्षेत्र के छज्जापुर निवासी गणेश (75) पुत्र राधेश्याम गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें