गुरुवार सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए तालाब की तरफ गए, तो उन्हें वहां एक वृद्ध का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने वृद्ध की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
इस बीच सूचना मिलने पर एसओ योगेश शाह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ श्री शाह ने बताया कि वृद्ध की उम्र लगभग 70 वर्ष है। मौत के स्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।