फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन घायल, एक गंभीर

Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासी संतोष (26) पुत्र अनंतराम शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी रामपूजन (45) पुत्र मोतीलाल शुक्रवार दोपहर बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर निवासी शकील (18) पुत्र मुस्तफा शुक्रवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें