फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, तीन घायल

Thu, 02 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में गुरुवार को शिकायत करने पहुंचे पिटाई में घायल बालिका व उसके परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत सोनगांव बदलपुर गांव में बुधवार देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोगों को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी पुत्री बजरंगी व उमेश पुत्र मुरली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों बच्चों ने अपने-अपने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी।

इस पर दोनों के परिवारीजन आमने-सामने आ गए। मामूली  कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष की लक्ष्मी (18) पुत्री बजरंगी, बजरंगी (58) पुत्र सूर्यबली व दूसरे पक्ष के उमेश (17) पुत्र मुरली को चोटें आईं।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। एसओ ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें