फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीन घंटे जाम से जूझे लोग

Fri, 16 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय में इस तरह जाम से जूझने को विवश हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस के खराब होने से जाम लग गया। इससे पुराने तहसील मार्ग के साथ ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात पुलिस को आवागमन सुचारु करने में तीन घंटे तक काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मौके पर खड़ी बस की खामी दुरुस्त कराकर जाम हटवाया गया। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने के चलते बच्चे भी जाम में फंसे रहे। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या दिन प्रतिदिन नासूर बनती जा रही है। सड़क के किनारे अस्थाई अतिक्रमण, निर्धारित स्टैंड के अलावा अन्य स्थानों पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या में और भी वृद्धि हो रही है।

जाम की समस्या दूर करने के लिए बाइपास या फिर रिंगरोड निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। शुक्रवार को दिन भर जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या बनी रही। दोपहर के समय अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर एक निजी बस खराब हो गई।
विज्ञापन


इससे ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की समस्या उस समय और भी बढ़ गई, जब विभिन्न विद्यालयों में अवकाश हुआ। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे जाम में फंस गए। आवागमन सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद बस की गड़बड़ी ठीक होने के बाद यातायात सुचारु किया जा सका। इससे लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें