अंबेडकरनगर। अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ के निरीक्षण में बुधवार को हेल्थ वेलनेस सेंटर अरिया, सूरापुर व दहियावर बंद मिला। सदरपुर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर के निरीक्षण में कई प्रकार की कमियां मिलीं। बंद मिले तीनों केंद्र के सीएचओ का मई माह का वेतन रोकते हुए सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
बुधवार को सबसे पहले अपर सीएमओ हेल्थ वेलनेस सेंटर अरिया पहुंचे, यहां ताला बंद था। सीएचओ प्रतिभा नहीं पहुंच सकी थीं। हेल्थ वेलनेस सेंटर सूरापुर व दहियावर भी बंद मिले। सूरापुर की सीएचओ वंदना वर्मा व दहियावर की सीएचओ शालिनी केंद्र तक नहीं थी। अपर सीएमओ ने तीनों सीएचओ का मई माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
इसके साथ ही सदरपुर स्थित केंद्र के निरीक्षण में सीएचओ प्रतिभा तो मौजूद मिलीं लेकिन कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा। कहा गया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो कार्रवाई की जाएगी।