फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मनीष कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/ सद्दरपुर। जिले में मंगलवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर हुई। अकबरपुर के बहोरिकपुर निवासी मनीष कुमार (34), जो पेशे से ड्राइवर थे, मंगलवार रात एक शादी समारोह से लौटे थे। कार में छूटे सामान को वापस करने के लिए वे देर रात करीब डेढ़ बजे बाइक से निकले थे। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पिकअप में फंस गई और चालक उसे करीब बीस मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे एक गुमटी से जा टकराई, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल मनीष की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा हादसा लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस वे के लिंक मार्ग पर हुआ। जहां कटका निवासी अखंड प्रताप सिंह (53) अपने साथी मोनू कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में अखंड प्रताप को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। अखंड चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से पत्नी शशिकला सिंह, बेटी प्रीती (10), अक्षरा (8) और बेटे शनि (6) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दूसरी बाइक का चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे इब्राहिमपुर क्षेत्र में हुई। जियापुर निवासी कोटेदार बाबूलाल का बेटा आकाश (21) अपने चचेरे भाई नीरज के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। पूरा बक्सराय के पास सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी से आंखों के आगे अंधेरा छा गया और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भिजवाया जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें