अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 105 हो गई है। इस बीच रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 77 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2453 हो गई है। रविवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित इलाके के नागरिकों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इससे पहले संबंधित क्षेत्र को सफाई कर्मियों ने पहुंचकर सैनिटाइज भी किया, यह प्रक्रिया रविवार शाम तक चलती रही।
जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को भी न सिर्फ कोरोना के नए मामले सामने आए, बल्कि कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौतें भी हुईं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गई। इस बीच रविवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2453 हो गई है।
जिन क्षेत्रों में रविवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 77 नए मामले सामने आए।