फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को मिला पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोविड महामारी में अपने माता पिता को खो कर अनाथ बने जिले के तीन बच्चों को सोमवार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना का लाभ दिया गया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से योजना का शुभारंभ करते हुए योजना से लाभांवित होने वाले बच्चों को संबोधित कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ घनश्याम मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी व क्षेत्रीय महामंत्री ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तीन पात्र बच्चों को सरकार की योजना का लाभ देकर इसका प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर आयुष्मान हेल्थ कार्ड, बाल सेवा योजना के अन्तर्गत लैपटॉप, पीएम केयर पासबुक के अलावा प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के नाम भेजा गया स्नेह पत्र भी सौंपा गया।
सीडीओ ने बताया कि योजना के तहत बच्चों को 23 वर्ष की उम्र पूरा करने पर 10-10 लाख रुपये की धनराशि का लाभ मिलेगा। संबंधित रकम सरकार द्वारा उनके खाते में जमा कर दी गई है। कक्षा एक से 12 तक पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रधानमंत्री की योजना के तहत सालाना 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के रूप में रकम खाते में भेजी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ कर कोविड काल में अपना सब कुछ खो चुके बच्चों की दशा व दिशा बदलने का बेहतर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें