फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन पर पत्थरबाजी में तीन का चालान, किया जागरूक

Tue, 14 Jan 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। साथ ही रेल पटरी के किनारे गांवों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कटेहरी स्टेशन के रास्ते सोमवार को कुंभ मेला एक्सप्रेस ट्रेन इलाहाबाद के लिए जा रही थी। पुलसांवा गांव के पास किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया था। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। आसपास के गांव में पहुंचकर रेलवे पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। लौटते समय मीरानपुर के निकट कुछ युवक रेलवे पटरी पर बैठे मिले। एसआई मो. जफर ने तीन युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इससे पहले भी कई बार वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर पुलिस ने मंगलवार को रेल पटरी के किनारे गांवों में जागरूकता कैंप लगाए। थानाध्यक्ष जीएस गौतम ने लोगों को समझाते हुए कहा कि ट्रेन पर पत्थरबाजी करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर सजा से कोई बच नहीं पाएगा। ऐसे में इस प्रकार की घटना न होने पाए इसके लिए ग्रामीणोंं को भी सजग होना होगा। कोई ऐसा करते मिले तो रेलवे पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें