फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंजीकरण न कराने पर तीन सेंटर सील

Fri, 20 Mar 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिना पंजीकरण व मानकों को दरकिनार कर चल रहीं पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों अकबरपुर में पैथोलॉजी सेंटरों की जांच हुई थी जिसमें 10 सेंटर बिना पंजीकरण के मिले थे। सीएचसी अधीक्षक ने सभी को नोटिस देकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


नोटिस के तीन दिन बीतने के बाद भी कई संचालक पंजीकरण कराने नहीं पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. मो. नूर ने दोबारा जांच की जिसमें अकबरपुर के तहसील मार्ग पर संचालित ओरी पैथ, देव पैथ व टांडा के रेड ड्राॅप पैथोलाॅजी को सील कर दिया है। विभाग की ओर से 13 पैथोलॉजी संचालकों को पूर्व में नोटिस दिया था और उन्हें तीन में पंजीकरण कराने के लिए कहा गया था। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि तीन सेंटरों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें