फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को सांप ने डसा, एक गंभीर

Sat, 04 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज थाना के सूरापुर गांव निवासी अनिल कुमार का 13 वर्षीय पुत्र परविंदर शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी मोहम्मद अनवर की 19 वर्षीय पुत्री नाजमीन शुक्रवार देर शाम रोजा खोलने के बाद घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।

जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।  सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुलनगर निवासी विकास का नौ वर्षीय पुत्र शक्ति शनिवार सुबह घर में खेल रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें