फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछती हत्याकांड के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पिटाई से अछती निवासी ग्रामीण के मौत प्रकरण में पुलिस टीम ने दबिश देकर 20-20 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है। फरार चल रहे सभी नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की तलाश चल रही है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों आलापुर थाना क्षेत्र के अछती गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष ने लामबंद होकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया था। इसमें घायल रामसकल की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जामकर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की थी।
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एएसपी संजय कुमार राय के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हो सका था। इस मामले में पुलिस ने मृतक पक्ष से तीन के विरुद्ध व दूसरे पक्ष के 13 नामजद समेत कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया था। आलापुर पुलिस टीम घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि आलापुर थानाध्यक्ष रायसाहब द्विवेदी, सिपाही कुलदीप सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह यादव, राधेश्याम यादव, अभिषेक यादव व स्वॉट प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार, विकास ओझा, प्रदीप सिंह, प्रभात मौर्य, उमेश यादव व अबू हमजा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद इरशाद खान व मोहम्मद युसूफ खान निवासी अछती, थाना आलापुर को दबिश देकर ढोलबजवा बाजार के नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि घटना के फरार आरोपियों पर एसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर भी 20-20 हजार रुपये का इनाम था। अभियुक्त पुलिस से बचकर कहीं भागने की तैयारी में थे। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें