थाना क्षेत्र अलीगंज में चमड़ा व्यवसाई के घर से बीते दिन 35 प्रतिबंधित पशु व 345 अन्य का चमड़ा व पशु काटने के औजार बरामद होने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। उधर पशु वध के एक अन्य मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार को थाना अलीगंज क्षेत्र के काजीपुरा में पुलिस ने चमड़ा व्यवसाई जावेद व रईस अशरफी के घर छापा मारा जहां 35 प्रतिबंधित पशुओं के चमड़े व 345 अन्य के चमड़े मिले थे। पुलिस ने चमड़ा जांच के लिए भेजा था। पुलिस ने अब दोनों के विरुद्ध गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं दूसरी तरफ काजीपुरा में घर के अंदर पशु काटने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। धारा जमानतीय होने के कारण तीनों को थाने से जमानत दे दिया गया।
उपनिरीक्षक जफर अली ने बताया कि सूचना पर काजीपुरा में छापा मारा गया। जहां घर के अंदर ही पशु काट कर मांस बेचते हुए तौफीक, नफीस व तौसीफ को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।