फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, कुएं में फेंका शव

Sat, 25 Mar 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत सुल्तानपुर तुलसीपुर गांव के एक कुएं में हत्या कर फेंका गया महिला का शव शनिवार दोपहर मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। तमाम कोशिशों के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीण सुल्तानपुर तुलसीपुर गांव के बाहर स्थित कुएं में एक महिला का उतराता शव देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ सम्मनपुर शकुंतला उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। धड़ शरीर से अलग था। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

इससे दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। इस बीच एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ राघवेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बतया कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है।
विज्ञापन


पैरों में चांदी के गहने होने से प्रतीत होता है कि वह शादीशुदा थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। शव की शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें