फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक की पीटकर हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के केशवपुर कटुईया गांव में रविवार रात विपुल को बंधक बनाने के बाद पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामतीरथ, उसकी पत्नी और पुत्र अतुल को सोमवार रात की हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संगीनों के साए में विपुल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सम्मनपुर के पलई कल्याणपुर गांव के विपुल सिंह की रविवार रात केशवपनुर कटुईया गांव में रामतीरथ, उसके पुत्र अनूप व पत्नी ने पीटकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों में तनाव को देखते हुए मंगलवार को सुबह से ही गांव में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया था। भारी तादात में महिला पुलिस कर्मियों को भी मुस्तैद किया गया। दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद विपुल का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पहले तो परिजनों ने गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया, लेकिन फिर कार्रवाई के आश्वासन पर मान गए और गमगीन माहौल में शव को अंतिम संस्कार के लिए टांडा के महादेवा घाट ले जाया गया। घाट पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
मृतक के छोटे भाई हर्षित के मुताबिक विपुल लुधियाना में लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करते थे। दो माह पूर्व हाथ में चोट लगने के बाद वापस लौट आए थे। उनका इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 23 नवंबर को टांडा के हजला निवासी अपनी नानी श्यामा देवी से मिलने की बात कह शाम 4.30 बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनकी मौत की खबर घर आई थी।
विज्ञापन



अन्य बिंदुओं की जांच चल रही
तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने युवक के शराब के नशे में धुत होकर घर में घुसने के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

- नीतीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें