फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट

Wed, 01 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
न्यायालय चेंबर की तलाशी लेती टीम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बुधवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी परिसर और न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चले अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद पुलिस अलर्ट है। एसपी ने ईमेल की जांच लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है।
विज्ञापन


धमकी भरा यह मेल बुधवार की सुबह 10 बजे जिला जज चंद्रोदय कुमार की मेल आईडी पर भेजा गया था। ई मेल तमिल संगठन की ओर से भेजा गया। इसमें लिखा था कि दोपहर में 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे। धमकी भरे ई मेल की सूचना एसपी अभिजीत आर. शंकर को दी गई। एसपी ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया। सीओ सिटी नीतीश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते की टीम ने मोर्चा संभाल लिया।

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट, न्यायालय सिविल जज कोर्ट सहित अन्य कोर्ट पर बारी से बम स्कैनर से जांच कराई गई। कोर्ट परिसर में मौजूद वादकारियों की भी तलाशी ली गई। कचहरी के चप्पे-चप्पे, पार्किंग, वकीलों के चैंबर और संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर दिनभर कचहरी परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


हर एक की ली गई तलाशी
बम की सूचना के बाद पुलिस ने दीवानी परिसर में मौजूद हर एक व्यक्ति की तलाशी ली। बिना तलाशी के किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा था और न ही बाहर जाने की अनुमति थी। मुख्य द्वार के साथ ही परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पीएससी को भी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें