फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ नए आरओ प्लांट से बुझेगी प्यास

Thu, 20 Feb 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
योध्या मार्ग पर मीरानपुर वार्ड में बनी पानी की टंकी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगरपालिका अकबरपुर ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर में लगी 12 पानी टंकी व पुराने आरओ प्लांट की मरम्मत के साथ आठ नए आरओ प्लांट लगवाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू की जानी है। गर्मी में पानी की मांग भी बढ़ जाती है। नगरवासियों को पेयजल संकट न झेलना पड़े, इसके लिए पालिका प्रशासन पूरी ताकत झोंके हुए है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में शहर की लगभग 1,11,747 आबादी को प्रतिदिन औसतन 1,50,85,845 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ रही है। गर्मी में ये मांग बढ़कर 1,73,20,785 लीटर हो जाती है। पेयजल आपूर्ति के लिए शहर के शहजादपुर में 370 किलोलीटर, मालीपुर मार्ग पर 1000 किलोलीटर, अयोध्या मार्ग पर 1000 किलोलीटर, पटेल नगर में 550 किलोलीटर, कांशीराम आवास कटरिया याकूबपुर में 450 किलोलीटर, सिझौली में 2500 किलोलीटर, मालीपुर मार्ग पर टंकी के पीछे 800 किलोलीटर, कृष्णानगर में 1200 किलोलीटर, नासिरपुर बरवां में 1600 किलोलीटर, ऊंचेगांव में 1600 किलोलीटर, गोविंद गनेशपुर में 1500 किलोलीटर व सदरपुर में 1500 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी है। इसके अलावा 34 ट्यूबवेल व 18 आरओ प्लांट लगे हैं। इसमें आठ नए आरओ प्लांट जल्दी ही लगाए जाएंगे।
गर्मी शुरू होने से पहले ही जो आरओ प्लांट खराब हैं, उनकी मरम्मत कराई जानी है। टंकियों को भरने के लिए लगे मोटर को दुरुस्त कराया जा रहा है। गर्मी में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, इसके लिए नगर पालिका की ओर से प्रति व्यक्ति 135 लीटर की जगह 155 लीटर प्रतिदिन खर्च के हिसाब से तैयारी कर ली है। अमृत योजना के तहत शहर में पाइप बिछाने का काम भी चल रहा है। गर्मी में इसे भी शुरू कर देने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

नए आरओ प्लांट से मिलेगी सहूलियत

गर्मी में नगरवासियों को पेयजल संकट से न जूझना पड़े इसको लेकर जलकल विभाग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आरओ प्लांट में जो थोड़ी बहुत कमियां हैं, उसे ठीक करा दिया जाएगा। अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन को जल्दी ही पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जा चुका है। आठ नए आरओ प्लांट से शहरवासियों को गर्मी में पेयजल समस्या से सहूलियत मिलेगी। -बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें