फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एआरपी के लिए सात को होगी लिखित परीक्षा

Fri, 04 Apr 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने और मॉनीटरिंग करने के लिए नियुक्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का कार्यकाल 31 मार्च में समाप्त हो गया है। इसके लिए नए एआरपी के लिए सात अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है। यह परीक्षा टांडा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन

इसमें अभ्यर्थियों को अपना एक पहचानपत्र व एक पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की माइक्रोटीचिंग के लिए सूचना दी जाएगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों को निपुण बनाने के लिए वर्ष 2020 में एआरपी तैनात किए गए थे। यह एआरपी शिक्षक होते हैं, जोकि अपने-अपने ब्लाॅक के विद्यालयों को निपुण बनाते हैं। प्रत्येक वर्ष एआरपी का चयन प्रदर्शन के आधार पर जिला चयन समिति तय करती है। समिति के अनुमोदन पर ही इनका नवीनीकरण होगा। इनका कार्यकाल तीन वर्ष पूरे होने पर नए सिरे से एआरपी का चयन होगा।
विज्ञापन

पूर्व में एआरपी रह चुके शिक्षक दोबारा इस पद के लिए मान्य नहीं होंगे। नौ ब्लॉकों में 45 एआरपी कार्यरत थे। इनको मूल शिक्षक के पद पर भेज दिया गया है। इनका चयन अब नए सिरे से किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लाॅक में पांच विषयवार हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी के एआरपी का चयन होता है। नगर के लिए एक भी एआरपी नहीं मिले थे। महीने में 30 और एक दिन में अधिकतम दो विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षक एआरपी को करना होता है। इन्हें 2500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त मानदेय भी मिलता है।
वर्जन-
माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
सात अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी। चयन समिति में सीडीओ अध्यक्ष, बीएसए, डायट प्राचार्य, डीसी ट्रेनिंग व नगर खंड शिक्षाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसके बाद माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। इसकी सूचना उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

- भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें