फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष पद पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष व महामंत्री पद पर ही मुकाबला रह गया है। अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए 14 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी की जांच में अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु यादव, नरेंद्र प्रसाद पांडेय और दिलीप कुमार के नामांकन वैध पाए गए। महामंत्री पद पर चंद्रेश वर्मा, पारसनाथ प्रजापति, संजीव प्रताप सिंह और इंद्रसेन वर्मा चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी विद्याराम चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामदास यादव और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मेराज अहमद ने नामांकन वापस ले लिया। अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम लाल राव, उपाध्यक्ष पद पर जमाल अख्तर, संयुक्त मंत्री पद पर अब्दुल माबूद, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शरद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रसाद श्रीवास्तव और सदस्य कार्यकारिणी पद पर भाष्कर प्रसाद उपाध्याय का नामांकन वैध पाया गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने समर्थन जुटाने के लिए संपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें