फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक होगी। जिले में परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इन तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था अकबरपुर और टांडा थाना क्षेत्रों में प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि अकबरपुर क्षेत्र में आजमगढ़ और बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर, श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा के रास्ते भेजा जाएगा। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट कर बाईपास के जरिये गंतव्य तक भेजा जाएगा। शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड, टांडा रोड , भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, दोस्तपुर रोड और अन्नावा तिराहा से डायवर्जन लागू रहेगा।
टांडा क्षेत्र में अकबरपुर से टांडा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएच-233 पर डायवर्ट किया जाएगा। टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिंतौरा और धुरहिया मार्गों पर सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

होमगार्ड परीक्षा के चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें : लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 04220 लखनऊ जंक्शन जौनपुर परीक्षा स्पेशल शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, अकबरपुर, शाहगंज से होते हुए जौनपुर पहुंचेगी। संबंधित खबर पेज 3 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें