फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर महोत्सव में पशु प्रेमियों के लिए होगा डॉग शो

Tue, 18 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की स्थापना के 29 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 22 से 24 फरवरी तक राजकीय हवाई पट्टी पर अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही डाॅग शो भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएगा। डॉग शो में प्रतिभाग करने के लिए बेबी व डॉग दो श्रेणियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर डॉग शो का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कोटि के श्वानों का प्रदर्शन होगा। प्रथम श्रेणी तीन से छह माह के श्वानों व द्वितीय श्रेणी में एक वर्ष से ऊपर के श्वानों का प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले श्वान पुरस्कृत किए जाएंगे।

निशुल्क लगेगा रेबीज का टीका ः डीएम ने श्वान पालकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराएं। इसके लिए उनका स्वास्थ्य कार्ड एवं चेन लाना जरूरी होगी। इस मौके पर सभी श्वानों को निशुल्क रेबीज का टीका भी लगाया जाएगा। प्रतिभाग कराने के लिए किसी भी राजकीय पशु चिकित्सालय पर प्रदर्शन करा सकते हैं। सीवीओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अभय कुमार (मो. नं. 9918115517) या डॉ. विपिन कुमार (मो.नं. 8112849746) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन




आम आदमी को समर्पित रहेगा महोत्सव

अंबेडकरनगर। आगामी 22 फरवरी से शुरू होने वाली अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारियों से एक-एक कर तैयारियों की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार महोत्सव पूर्ण रूप से आम आदमी को समर्पित होगा। भोजपुरी, हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकारों, कवियों के साथ विभिन्न विधाओं में ख्याति प्राप्त स्थानीय कलाकारों व विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने का मौका मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आगमन के लिए यातायात सुगम रहे। डीपीआरओ व ईओ नगर पालिका अकबरपुर सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करा लें। आवश्यकतानुसार मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।



बेबी शो में प्रतिभाग कर सकेंगे छह माह से दो वर्ष के बच्चे

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर महोत्सव में 23 फरवरी को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आशा, आशा संगिनी एवं एएनएम के माध्यम से बच्चों के माता-पिता प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि हेल्दी बेबी शो में जच्चा एवं बच्चा के सभी टीकाकरण, वजन-ऊंचाई साथ छह माह तक स्तनपान, संस्थागत प्रसव है या नहीं, इसको भी ध्यान में रखा जाएगा। बच्चे के पोषण संबंधित स्वास्थ्य को की जांच की जाएगी। बच्चों के परिवार वालों को स्वास्थ्य और सही पोषण संबंधित जानकारी दी जाएगी। सबसे स्वस्थ बच्चे और उनके माता पिता को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में छह माह से 2 वर्ष उम्र तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके रिश्तेदारों को प्रतिभाग नहीं कराया जाएगा। पंजीकरण 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें