अंबेडकरनगर। गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 70 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई। अभी फसल की कटाई में एक सप्ताह का समय है। इसके बाद ही केंद्रों पर अनाज आने की उम्मीद है। सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।
जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य तीन लाख 25 हजार क्विंटल रखा गया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने क्रय केंद्र खोल दिए हैं। पीसीएफ के 35, पीसीयू व यूपीएसएस के आठ-आठ, खाद्य विभाग के 18 व मंडी समिति का एक क्रय केंद्र सहित कुल 70 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी के साथ ही ग्रामीण इलाकों और कस्बों में भी केंद्र खोले गए हैं।
केंद्रों पर ई पाॅस मशीन सहित अन्य सामग्री पहुंच गई है। एक सप्ताह में किसानों के क्रय केंद्रों पर आने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 85 क्रय केंद्र बनाकर खरीद की गई थी। डिप्टी आरएमओ ने गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन एक भी किसान गेहूं की बिक्री करने केंद्रों पर नहीं पहुंचे।