फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दूसरे दिन ही सर्वर में हुई गड़बड़ी, प्रभावित हुआ काम

Mon, 16 Dec 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बिजली विभाग में बिल जमा करने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सर्वर में गड़बड़ी के चलते सोमवार को पूरे दिन एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा करने का काम प्रभावित होता रहा। रुक रुकर काम होने से बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को लाइन में लगकर घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

एक दिन पहले जिले के चार विद्युत वितरण खंड के अलग-अलग क्षेत्र में लगे 80 शिविरों में एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। रविवार के अवकाश होने व पहला दिन होने के चलते ज्यादातर शिविरों में सन्नाटा ही पसरा हुआ था।
सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का संबंधित शिविर में बकाया बिजली बिल योजना के तहत जमा करने के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई स्थानों पर उपभोक्ता लाइन में भी लग गए। योजना के तहत बिल जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद सर्वर में गड़बड़ी हो गई, इससे बिल जमा करने का काम रुक गया। इसके बाद पूरे दिन सर्वर में गड़बड़ी होती रही। रुक रुकर सर्वर आने से सुचारु रूप से बिल जमा करने की प्रक्रिया बाधित होती रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को अपना नंबर आने के लिए लाइन में लगकर इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बिजली अकबरपुर आशीष यादव ने बताया कि सोमवार को योजना के तहत लगभग 22 लाख रुपये जमा हुए। सर्वर में गड़बड़ी के चलते बिल जमा करने में कुछ समस्या जरूर हुई। इस बीच उन्होंने बेवाना, मरैला, जमुनीपुर, अशरफपुर बरवां, बैरमपुर बरवां समेत कई अन्य शिविर में पहुंचकर जायजा लिया। इसी प्रकार अन्य बिजली वितरण खंड में भी बिजली बिल जमा हुआ।



बेहतर की जाए व्यवस्था
फोटो 17 व 18
अकबरपुर बिजली उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा करने के लिए पहुंचे सोनगांव के रामजीत पटेल ने कहा कि योजना के तहत बिल जमा करने के लिए सुबह दस बजे ही यहां आ गए थे। सर्वर में गड़बड़ी होने से सुचारु रूप से बिजली बिल नहीं जमा हुई। इसके चलते डेढ़ बजे उनका नंबर आया। कहा कि बेहतर ढंग से बिल जमा हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी चाहिए। जमालपुर निवासी राजेश कुमार को भी लगभग तीन घंटे तक बिजली बिल जमा करने का इंतजार करना पड़ा। कहा कि जब शुरुआती दौर में यह हाल है, तो आने वाले दिनों में तो समस्या और भी बढ़ सकती है। इसी प्रकार से अन्य शिविरों में भी लोगों को घंटों लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ा।


-

सर्वर में आई कुछ समस्या
सोमवार को दूसरे दिन भी शिविरों में योजना के तहत बिजली बिल जमा की गई। हालांकि सर्वर में कुछ समस्या के चलते सुचारु रूप से बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को कुछ अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। -संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें