फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस स्टेशन के पास लगा जाम, घंटे भर जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को जाम लग गया। दोपहर के समय लगभग एक घंटे तक लगे जाम से फंसकर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच यातायात सुचारु करने को लेकर यातायात पुलिसकर्मी हलकान दिखे।
विज्ञापन

इन दिनों अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में विधि की परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार दोपहर प्रथम पाली में हुई परीक्षा संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बाहर निकले। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्थित लगभग आधा दर्जन स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बड़ी संख्या में अन्य छात्र-छात्राएं भी सड़क पर आ गए। इससे अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में अचानक सड़क पर दबाव बढ़ गया। इससे अकबरपुर रेलवे क्रासिंग के ऊपर बने ओवरब्रिज पर जाम लग गया।


दोपहर का समय होने से सामान्य वाहनों का भी दबाव सड़क पर होता है। चूंकि अकबरपुर टांडा-मार्ग अत्यंत व्यस्ततम है। इसके चलते कुछ ही देर में ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तेज धूप में जाम में फंसे लोगों को इस दौरान कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम में फंसे टांडा के रवींद्र कुमार व शहजादपुर के अंगद ने कहा कि यातायात सुचारु करने को लेकर जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए। जब पता है कि इन दिनों परीक्षा चल रही है तो इसे देखते हुए पहले से ही कोई ठोस कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए थी। उधर यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हुई थी। बाद में यातायात को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें