अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के समडीह अजोरिया कादीपुर में दिल्ली से लौटे जय प्रकाश यादव के मकान में चोरी हुई। घर से घरेलू सामान, नकदी और जेवरात गायब मिले। जय प्रकाश यादव 8 सितंबर को दिल्ली गए थे और 20 सितंबर को घर लौटे।
चोरों ने कूलर, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर, टीवी, गीजर, बैटरी, दो गैस सिलिंडर समेत कई घरेलू वस्तुएं चुराईं। साथ ही 10 साड़ियां, चार सेट कोट-पैंट, 75 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात भी चोरी हुए। चोरों ने घर के दरवाजे और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ने 23 सितंबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द खुलासा किया जाएगा।