फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रामनगर बाजार की समस्याओं पर खोला मोर्चा

विज्ञापन
आलापुर तहसील में बुधवार को रामनगर बाजार की समस्याओं को लेकर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को ज्ञा
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर बाजार की समस्याओं को लेकर सोमवार को हुई समन्वय बैठक के बाद बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विभागवार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अवधेश कुमार यादव और बीडीओ दिनेश राम से मुलाकात की।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में बाजार की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के बीच समन्वय और जनसुविधाएं बेहतर करने की मांग की गई। सीओ को दिए ज्ञापन में रामनगर चौक के जाम का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि वाहनों के बढ़ते दबाव और बेतरतीब खड़े होने से आए दिन आवागमन बाधित होता है।
चौक पर नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। बीडीओ को दिए ज्ञापन में बभनपुर से अनापुर और पुरानी बाजार से चहोड़ा रोड तक नालियों की सफाई तथा जरूरत के स्थानों पर नई नाली बनाने की मांग रखी गई। जलनिकासी बाधित होने से बारिश में सड़क पर पानी जमा होने की बात कही गई।
विज्ञापन

बाजार में लगे कूड़े के ढेर हटाने और नियमित उठान की मांग भी की गई। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में नंगे तारों को केबल में बदलने, रामनगर-न्योरी मार्ग पर नया ट्रांसफार्मर लगाने और सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों को सुरक्षित स्थान पर हटाने की मांग की गई।
व्यापारियों ने खुले तारों से दुर्घटना और पोलों से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान बदरुल हसन, विमल जायसवाल, अशोक कुमार अग्रहरी, निवांत अग्रहरि और धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें