फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से चोरों ने पार किया 30 हजार नगदी समेत 3 लाख की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बसखारी जिला अस्पताल मार्ग स्थित जूता व रेडीमेड कपड़े के शोरूम से चोरों ने 30 हजार नकदी समेत करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बताया जाता है कि सीसीटीवी में दो चोरों के चेहरे साफ दिख रहे थे। उधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अस्ताबाद निवासी रजनीकांत चौधरी का जूता व रेडीमेड कपड़ों का शोरूम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल मार्ग पर है। रजनीकांत शुक्रवार देर शाम शोरूम बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह वह शोरूम पहुंचे तो मुख्य गेट के ऊपर का टिन शेड क्षतिग्रस्त पाया। अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। कैश बॉक्स का ताला भी टूटा था।
चोरी की घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी नारदमुनि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें दो चोरों के चेहरे साफ दिख रहे थे। इस बीच पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने 30 हजार नकदी समेत करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें